13 या 14 सितंबर कब है गणेश चतुर्थी, जानिए तिथि, मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है

इस दिन भक्त विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं और घरों, पंडालों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, ज्ञान और शुभता का देवता माना जाता है,आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त....

गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी.  वहीं 14 सितंबर से ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आरंभ हो जाएगा, जो कि अनंत चतुर्दशी तक चलेगा

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना और पूजा के लिए मध्याह्न काल का सबसे उत्तम मुहूर्त- 14 सिंतबर को सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगा

इस दौरान भक्तगण भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ अपने घर में स्थापित कर सकते हैं

80s लुक ट्रेंड: कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा का दिखा रेट्रो अंदाज,देखे तस्वीरें