क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?

हंसना इंसान की सबसे आम प्रतिक्रियाओं में से एक है.

खुशी हो, मजाक हो या दोस्तों के साथ बिताया कोई मजेदार पल अक्सर हंसी अपने आप चेहरे पर आ जाती है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सेहत के लिए जोर से हंसना जरूरी है? चलिए जानते है...

जब हम हंसते हैं, तो शरीर में तनाव से जुड़ी प्रतिक्रिया कुछ समय के लिए कम हो जाती है. हंसी के दौरान शरीर और चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और इसके बाद शरीर को रिलैक्स होने में मदद मिलती है.

यही वजह है कि ज्यादा स्ट्रेस वाले दिनों में दोस्तों या परिवार के साथ कुछ देर हंसना मन को हल्का महसूस कराता है.

खुलकर हंसने के बाद अक्सर व्यक्ति खुद को पहले से ज्यादा हल्का और खुश महसूस करता है.

हंसी के दौरान चेहरे, पेट और शरीर की कई मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं.  जोर से हंसने के बाद कई लोगों को शरीर में एक तरह का रिलैक्सेशन महसूस होता है.

Nana Patekar Death: 13 साल की उम्र में फिल्मों के पोस्टर रंगे, 35 रुपये महीना कमाया