Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में मिलेगा 6 महीने फ्री डेटा
Jio ने भारत में अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर JioBharat फीचर फोन के लिए सीमित समय का खास ऑफर पेश किया है.
इस ऑफर में योग्य JioBharat 4G फोन 1,499 रुपये में मिल रहा है और इसके साथ छह महीने के कनेक्टिविटी फायदे भी दिए जा रहे हैं.
अब यूजर को फोन खरीदने के बाद शुरुआती छह महीनों के रिचार्ज की चिंता नहीं करनी होगी.
यह ऑफर खास तौर पर उन 2G यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो 4G कनेक्टिविटी पर शिफ्ट होना चाहते हैं.
करीब 199 रुपये महीने खर्च करने वाला 2G यूजर छह महीने में लगभग 1,200 रुपये सिर्फ रिचार्ज पर खर्च करता है.
Anniversary Offer में फोन की कीमत 1,499 रुपये है और छह महीने की कनेक्टिविटी पहले से शामिल है.