Jio का 84 दिन वाला सबसे किफायती प्लान, बार-बार रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा

अगर आप बार बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं, तो जियो का एक प्लान आपके लिए काम का साबित हो सकता है.

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और इसके पास करीब 51 करोड़ यूजर्स हैं.

जो लोग बार बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते, उनके लिए जियो का ₹889 वाला प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

इस प्लान में 84 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है.

डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो जियो इस प्लान में कुल 126GB डेटा देता है.

यानी पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को रोजाना 1.5GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है.

iOS 27 पर रहेंगी सबकी नजर: iPhone यूजर्स को मिल सकते हैं बड़े AI फीचर्स…