Jio का नया Freedom Plan लॉन्च, कीमत इतनी कम कि देखकर रह जाएंगे हैरान...

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान्स पेश करती रहती है.

कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है जिसका नाम जियो फ्रीडम प्लान है.

आइए जानते हैं कि इस प्लान में आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

कंपनी ने इस प्लान को JioFiber और Jio AirFiber दोनों यूजर्स के लिए पेश किया है. यूजर्स इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और MyJio App के जरिए खरीद सकते हैं. इसके अलावा बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 15 महीनों की है.

इस नए प्लान की कीमत 10 हजार रुपये रखी है. कंपनी ने इस प्लान में यूजर्स को 100Mbps तक की डाउनलोड और अपलोड स्पीड उपलब्ध कराई है

इसके अलावा Jio Freedom Plan में यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है.  साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है.

इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है जिसमें JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, TimesPlay और ShemarooMe शामिल है.

CJP Protest: कौन है जंतर-मंतर का मालिक, कौन देखता है व्यवस्था?