JioTag 2 भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 1,249 रुपये, जानें खासियत
जियोटैग 2 भारत में लॉन्च हो गया है. यह अब गूगल फाइंड हब और एपल फाइंड माई दोनों नेटवर्क को सपोर्ट करता है.
यह स्मार्ट ट्रैकर अब एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ काम करता है.
इसकी शुरुआती कीमत 1,249 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसमें नया डिजाइन और पहले से ज्यादा बेहतर ट्रैकिंग फीचर दिए हैं.
जियोटैग 2 को पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है और इसे IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.
इसमें 120dB का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है, जो ब्लूटूथ रेंज के अंदर सामान ढूंढने में तेज आवाज के जरिए मदद करता है.
इसमें नॉन-स्टैंडर्ड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और इसका उद्देश्य यूजर्स के लिए रोजमर्रा की जरूरी चीजों को आसानी से ट्रैक करना है.
Sawan Somwar: सावन में इन चीजों को करने से करें परहेज…
Learn more