अपनी दादी को ही “कांवड़” मानकर की अनोखी यात्रा, 300 किलोमीटर का सफर किया तय
सावन में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गुजर रही एक अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी.
पंजाब से आए शिवभक्त अपनी 100 वर्ष से अधिक आयु की दादी-नानी सुनहरी देवी को पालकी में कंधों पर बैठाकर हरिद्वार ले गए, जहां उन्होंने उन्हें गंगास्नान कराया.
इसके बाद पूरा परिवार करीब 300 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अपने घर लौट रहा है.
परिवार के सदस्यों ने अपनी दादी-नानी को ही अपनी “कांवड़” मानकर यह अनोखी यात्रा शुरू की
यात्रा में दादी के 7 पोते, 6 पड़पोते, 5 पोतियां, 3 पड़पोतियां, 2 बेटियां और 1 नाती शामिल हैं.
कन्नौज ही नहीं, इत्र के लिए फेमस है मध्यप्रदेश का यह बाजार