Kanwar Yatra 2026: जुलाई में कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानिए
सावन का महीना आते ही हर तरफ "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारे सुनाई देने लगते हैं.
कंधे पर कांवड़ लेकर श्रद्धालु गंगा से पवित्र जल भरते हैं और अपने शहर या गांव के शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं.
आइए जानते हैं कि इस बार कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी, कब खत्म होगी
साल 2026 में कांवड़ यात्रा 30 जुलाई, गुरुवार से शुरू होगी. इसी दिन से सावन महीने की शुरुआत भी मानी जाएगी.
पूरे रास्ते भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल देखने को मिलेगा.
कांवड़ यात्रा का समापन 11 अगस्त 2026, मंगलवार को होगा. इसी दिन सावन शिवरात्रि भी मनाई जाएगी.
कांवड़िए अपनी यात्रा पूरी करने के बाद भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाएंगे.