Kanya Pujan: कन्या पूजन के समय क्यों धोए जाते हैं कन्याओं के पैर ?

चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन होता है.

कन्या पूजन के समय घर पर आईं कन्याओं के पैर धोना मात्र के परंपरा नहीं बल्कि ये देवी के प्रति भक्ति, सेवा, विनम्रता का प्रतीक है.

निर्णयसिंधु के अनुसार ऐसा करने वाले व्यक्ति और उसके परिवार में माता की कृपा बनी रहती है.

कन्या मां दुर्गा ही नहीं माता लक्ष्मी के समान हैं और मां लक्ष्मी को शुद्धता बेहद प्रिय है.

जब नवरात्रि में कन्याओं के कदम घर में पड़ते हैं तो आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते जाते हैं. इस दौरान चरण धोकर,भोजन कराने पर देवियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

वास्तु के अनुसार कन्याओं के चरण धोकर उनका सत्कार करने पर धन की कमी दूर होती है. माता लक्ष्मी का वास बना रहता है.

इस साल चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन 26 मार्च को महाष्टमी और 27 मार्च को महानवमी पर किया जाएगा.

एक झटके में सोना 5,400 और चांदी 12,500 रुपये उछली, जानें आपके शहर का ताजा रेट…