Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स अपनाएं...
करवा चौथ के लिए बहुत ज्यादा हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं है.
ऐसा बेस चुनें जो चेहरे को नेचुरल ग्लो दे और लंबे समय तक आरामदायक भी रहे.
ड्यूई बेस, गर्म रंगों वाला ब्लश, गोल्ड या ब्रॉन्ज आई मेकअप और रेड, मैरून या डीप कोरल लिपस्टिक इस मौके के लिए अच्छा कॉम्बिनेशन हो सकता है.
बहुत ज्यादा पाउडर लगाने से बचें, क्योंकि इससे ड्राई स्किन और ज्यादा उभरी हुई नजर आ सकती है. क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल लुक देने में मदद करते हैं.
सबसे पहले त्वचा को करें तैयारचेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं और कुछ मिनट इसे स्किन में अच्छी तरह सेट होने दें.
पहले हल्का से मीडियम कवरेज फाउंडेशन लगाएं. जहां ज्यादा कवरेज की जरूरत हो, वहीं दूसरी हल्की लेयर लगाएं.
ब्लश से आएगा करवा चौथ वाला ग्लोपीची या रोजी शेड का ब्लश गालों को फ्रेश लुक देता है. इसके साथ थोड़ा ब्रॉन्जर चीकबोन्स पर लगाया जा सकता है.
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को अच्छी तरह तैयार करें. पहले लिप प्राइमर लगाएं. इसके बाद लिप पेंसिल से होंठों की आउटलाइन बनाकर अंदर भी हल्का फिल करें. फिर लिपस्टिक की एक पतली लेयर लगाएं.
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी का शाही कार्ड वायरल, पीएम मोदी को दिया न्योता