Ketan Agarwal Murder: केतन ने सिया से शादी के लिए बुक किया था 17 करोड़ का महल

इंदौर के सोनम रघुवंशी द्वारा राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अभी लोग भूले भी नहीं थे कि महाराष्ट्र के पुणे जिले से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है.

सोनम ने शादी के बाद पति को मारा था और पुणे के केस में शादी से पहले होने वाले पति को मारा है.

शुरूआत में सामने आया था कि पुणे के एक जाने-माने बिजनेस परिवार के 26 साल के केतन अग्रवाल की लोहगढ़ में ट्रेकिंग के दौरान गिरने से मौत हो गई.

इस मामले में खुलासा हुआ कि प्रेमी के साथ मिलकर आरोपी सिया ने हत्या की साजिश रची थी.

केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और दोनों की इस साल शादी होने वाली थी.

इसके लिए परिवारों ने राजस्थान के जयपुर में एक महल को 17 करोड़ रुपये में बुक किया था.

शादी से पहले केतन अग्रवाल और सिया का बाली जाने की योजना थी, जहां कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट करने वाला था.

Chaturmas: चतुर्मास कब से लग रहा है, जानें क्या है इसकी मान्यता