भारत सरकार को कितने रुपये का पड़ता है एक लीटर पेट्रोल, जानिए

भारत रूस, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और ईरान समेत 40 से ज्यादा देशों से कच्चा तेल खरीदता है.

भारत अपनी जरूरत का करीब 85 से 90 प्रतिशत कच्चा तेल विदेश से आयात करता है.

विदेश से खरीदा गया कच्चे तेल सीधा पेट्रोल के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

इसे पहले रिफाइनरी में भेजा जाता है, जहां रिफाइनिंग प्रक्रिया के बाद पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, एटीएफ और दूसरे पेट्रोलियम उत्पाद तैयार किया जाता है.

रिफाइनिंग, परिवहन और डीलर कमीशन जैसी लागत जोड़ने के बाद इसकी कीमत बढ़ जाती है.

दिल्ली के आंकड़ों के अनुसार 1 लीटर पेट्रोल का बेस प्राइज करीब 52.84 रुपये प्रति लीटर है.

यह कीमत है, जिसमें कच्चे तेल की खरीद, रिफाइनिंग और अन्य प्रारंभिक खर्च शामिल है.