Lhuan Dre Pretorius: 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक

अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) के प्लेऑफ की रेस रोमांचक बन गई है.

बुधवार को MI न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का मैच खेला गया

जिसमें 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने 52 गेंदों में शतक ठोक यूनिकॉर्न्स को जीत दिलाई.

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सामने केवल 144 रनों का लक्ष्य था.

लुआन ड्रे प्रिटोरियस और फिन एलन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन एलन सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए.

ओटीटी पर रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’, जानिये हिंदी में कब होगी रिलीज?