हिमाचल में महंगी हुई शराब, इतने बढ़े दाम, देखें रेट लिस्ट

हिमाचल प्रदेश में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए शराब के नए दाम लागू हो गए हैं.

कर एवं आबकारी विभाग द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार, प्रीमियम ब्रांड्स की बोतलों पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

रेगुलर ब्रांड की शराब की बोतलों पर औसतन 10 से 30 रुपये तक की वृद्धि हुई है.

वहीं, जो लोग प्रीमियम और महंगे ब्रांड्स के शौकीन हैं, उन्हें अब प्रति बोतल 50 से 100 तक अतिरिक्त चुकाने होंगे.

सरकार ने शराब ठेकों की नीलामी बीते साल के बेस प्राइस से 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ की है, जिसका सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है.

सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, सोना 3200 रुपये टूटा; चांदी ₹11,900 लुढ़की