Lock Upp 2: 'मैं वर्जिन हूं...' शिल्पा शिंदे ने उड़ाया शिवांगी जोशी का मजाक

'लॉक अप सीजन 2' में हर रोज किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है.

शो के हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक साथ बैठकर शिवांगी जोशी की नकल उतारती दिखाई देती हैं.

शिल्पा, शिवांगी के बोलने के अंदाज की मिमिक्री करते हुए कहती है, 'अरे यार, मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है.

कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं. मुझे कुछ नहीं चाहिए. मैं वर्जिन हूं. मैं शादी के बाद ही करूंगी.'

शिल्पा के मिमिक्री अंदाज पर श्रेया भी हंसने लगती हैं, और फिर वो एक्टर हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, 'शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?'

इसके बाद वो खुद ही शिवांगी के अंदाज में जवाब देती हैं, 'पता नहीं, लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं.'

Argentina vs England Semi Final: कौन मारेगा बाजी, देखिए रिकॉर्ड्स में कौन बेहतर