LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
हर महीने की 1 तारीख को सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOCL, HPCL और भारत गैस एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है.
जुलाई के महीने में यानी 1 जुलाई को भी ये बदलाव देखे गए थे.
जिसके बाद 1 अगस्त को भी कीमतों में बदलाव देखने को मिलेंगे.
फरवरी से ईरान और यूएस का युद्ध शुरू हुआ था. जिसके बाद पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 7 मार्च को 60 रुपये का इजाफा किया गया था.
जिसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 913 रुपये हो गई थी.
तो वहीं इसके बाद एक बार फिर से 7 जून को घरेलू गैस सिलेंडर में 29 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद इसकी कीमत 942 रुपये हो गई थी.