Mahashivratri Special: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है बेर? 

महाशिवरात्रि पर लोग शिवलिंग पर पूजा के बाद बेर को जरूर चढ़ाते हैं

बेर को दीर्घायु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है

ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेर चढ़ाने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और उसके व्यक्ति के पापों का नाश होता है

इसलिए कई सारे लोग महाशिवरात्रि के दिन प्रसाद के रूप में बेर चढ़ाते हैं.

अगर आपकी शादी में किसी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, या रिश्ता बार-बार आ रहा है, लेकिन बात नहीं बन रही है, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन मंदिर जाकर बेर को जरूर चढ़ाएं

ऐसा कहा जाता है कि जो कुंवारी कन्याएं इस दिन बेर चढ़ाती हैं, उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है