इस एयरलाइन का बड़ा ऐलान, 20,000 लोगों को मिलेंगे FREE फ्लाइट टिकट...

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपनी 20वीं सालगिरह के मौके पर यात्रियों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है.

इस ऑफर के तहत कंपनी 20,000 घरेलू फ्लाइट टिकटों का किराया वापस करेगी.

कंपनी ने इस खास अभियान का नाम ‘Happy IndiGo Day’ रखा है.

इसके तहत 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच टिकट बुक करने वाले यात्रियों को इस ऑफर का फायदा मिल सकता है.

सभी यात्रियों को रिफंड नहीं मिलेगा, बल्कि कंपनी लकी ड्रॉ के जरिए 20,000 ग्राहकों का चयन करेगी.

टिकट केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या AI वर्चुअल असिस्टेंट के जरिए ही बुक होना चाहिए.

अगर आपने किसी ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल या किसी अन्य वेबसाइट से टिकट खरीदा है, तो यह ऑफर लागू नहीं होगा.