CBSE छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया हुई शुरू....

सीबीएसई 2026 के रिजल्ट्स आने के बाद अपने नंबरों को लेकर कन्फ्यूजन में चल रहे छात्रों के लिए

सीबीएसई ने अब वेरिफिकेशन का मार्क्स और री इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है.

जिन छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है, वह अपने अंकों की दोबारा जांच और री इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बोर्ड की ओर से यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध कराई गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई है.

इस साल सीबीएसई के रिजल्ट घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने प्राप्त अंकों को लेकर सवाल खड़े किए थे.

कई छात्रों का कहना था कि उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले, जबकि कुछ छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर भी आपत्ति जताई है.

ऐसे में री इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था जिसे अब बोर्ड ने शुरू कर दिया है.