उबले आलू से मिनटों में बनाएं रसीली और क्रिस्पी जलेबी, नोट करें रेसिपी

कुरकुरी जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है.  चाशनी में डूबी गरमा-गरम कुरकुरी जलेबी जब दही के साथ मिल जाए, तो मजा आ जाता है

Ingredients – उबले हुए आलू-2 मध्यम आकार के – मैदा-आधा कप – कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा-2 बड़े चम्मच – दही- 2 बड़े चम्मच – बेकिंग सोडा-1 चुटकी – पानी- आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए) – चीनी-1 कप (चाशनी के लिए) – केसर के धागे या फूड कलर-थोड़ा सा (वैकल्पिक) – घी या तेल- जलेबी तलने के लिए (जरूरत के अनुसार)

Step सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर गैस पर रखें.  इसे तब तक उबालें जब तक चीनी घुल जाए और चाशनी हल्की चिपचिपी न बन जाए.  इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर या केसर मिला सकती हैं

इसके बाद एक बाउल में अच्छी तरह मैश किए हुए उबले आलू लें.  इसमें मैदा, कॉर्नफ्लोर और दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गुठली न रहे.  अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इडली के घोल जैसा गाढ़ा बैटर तैयार करें

 तलने से ठीक पहले इसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं. इस बैटर को किसी सॉस की खाली बोतल या दूध की थैली में भर लें.  नीचे से छोटा सा कोना काट लें। अब एक कड़ाही में घी या तेल को मीडियम टेंपरेचर पर गर्म करें

इसके बाद गोल-गोल घुमाते हुए जलेबियां बनाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.  अब तली हुई गर्म जलेबियों को निकालकर तुरंत हल्की गर्म चाशनी में डालें

अब इन्हें 1-2 मिनट चाशनी में रखने के बाद बाहर निकाल लें. अब इसे गरमा-गरम सर्व करें। अगर कुरकुरी जलेबी के स्वाद को बढ़ाना चाहती हैं, तो दही के साथ परोसें।