भारी भीड़, बारिश और अफरा-तफरी...जगन्नाथ रथयात्रा में कैसे मची भगदड़?

पुरी रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई.

भीड़ बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हुई. इलाज के दौरान एक 60 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई.

भारी भीड़ और लगातार हो रही बारिश के बीच घुटन, चक्कर और चोट लगने की शिकायत के बाद करीब 200 लोगों को पुरी के अस्पतालों और अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया.

मेडिकल टीम लगातार मरीजों का इलाज कर रही है ताकि किसी भी तरह की बड़ी परेशानी से बचा जा सके.

राहत टीमों ने भीड़ में फंसे लगभग 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.