Met Gala 2026: 125 करोड़ की ज्वैलरी और 3000 घंटे में बनी 'गार्डन' ड्रेस पहन रेड कार्पेट पर उतरीं सुधा रेड्डी

हैदराबाद की जानी-मानी बिजनेसवुमन सुधा रेड्डी ने मेट गाला 2026 में शानदार वापसी की.

वो रेड कार्पेट पर ब्लैक और गोल्डन कलर का गाउन पहनकर पहुंचीं, जिसमें उनका लुक बेहद एलीगेंट और रॉयल लगा.

इसके साथ उन्होंने खूबसूरती से कढ़ाई किया हुआ फ्लोरल केप कैरी की, जो पूरे आउटफिट को एक शाही अंदाज दे रहा है.

वहीं, लंबा ट्रेल वाला केप पूरे लुक को रेड कार्पेट स्टाइल में बहुत ड्रमैटिक और शानदार बना रहा है.

सुधा रेड्डी ने इस आउटफिट के साथ ज्वैलरी को भी बेहद खास तरीके से कैरी किया.

ये ज्वैलरी उनके निजी कलेक्शन से ली गई थी और इसकी कीमत करीब 15 मिलियन डॉलर (125 करोड़ रुपये) है.

इस सेट में 550 कैरेट का गहरा नीला-बैंगनी टैंजानाइट स्टोन शामिल था, जो लुक का सेंटरपीस बना.

सुधा रेड्डी के इस खास आउटफिट को तैयार करने में 3,000 से ज्यादा घंटे लगे और इसमें 90 कारीगरों की मेहनत शामिल रही.

इस आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है. इस साल की 'कॉस्ट्यूम आर्ट' थीम को ध्यान में रखते हुए सुधा के लुक का नाम 'द ट्री ऑफ लाइफ' रखा गया.

राजा शिवाजी में ‘बड़ी बेगम’ बन छाईं विद्या बालन, सूट हो या साड़ी…हर लुक है ग्रेसफुल