मोहनलाल का खुलासा, उनके पास हैं 10 हाथी के दांत और 13 हाथीदांत से बनी मूर्तियां...

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल लंबे टाइम से हाथी के दांत वाले मामले को लेकर चर्चा में हैं.

एक्टर ने केरल वन विभाग को जानकारी दी है कि उनके पास 10 हाथी के दांत और 13 हाथीदांत से बनी मूर्तियां हैं.

साल 2011 में मोहनलाल के घर पर हुई छापेमारी के दौरान कथित तौर पर हाथी के दांत और आइवरी से बनी कुछ कलाकृतियां मिली थीं

जिन्हें परिवार की विरासत का हिस्सा बताया गया था. इसके बाद इन्हें जब्त कर लिया गया, क्योंकि सरकारी अनुमति के बिना ऐसे सामान रखना गैरकानूनी है.

मोहनलाल ने दावा किया था कि ये हाथी के दांत एक पालतू हाथी के थे और उन्हें ये नहीं पता था कि इन्हें अपने पास रखना कानून के खिलाफ है.

इसके बाद सरकार ने उन्हें हाथी के दांत घोषित करने की अनुमति दी और साल 2016 में उनके नाम ओनरशिप सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए.

OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 10 नई फिल्में-सीरीज