Monsoon Skin care: मानसून में किन गलतियों से बचना चाहिए?
मानसून में सिर्फ फेस वॉश करना ही काफी नहीं होता. स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना भी जरूरी है.
गंदे तौलिये, मेकअप ब्रश या तकिए के कवर का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं.
बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में लंबे समय तक न रहें.
चेहरे पर बार-बार हाथ लगाने या पिंपल्स को फोड़ने से भी बचें, क्योंकि इससे इंफेक्शन और दाग पड़ सकते हैं.
बहुत ज्यादा ऑयली या भारी स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने से भी स्किन चिपचिपी हो सकती है.
अगर स्किन पर खुजली, रैशेज या जलन हो रही है, तो बिना सलाह के कोई क्रीम या दवा लगाने से बचें.
स्किन को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, सलाद, दही, दालें और सूखे मेवे शामिल करें.