मुकेश अंबानी या शाहिद खान? कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा

मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के पेडर रोड स्थित हिल ग्रेंज हाई स्कूल में हुई

जहां वह अपने भाई अनिल अंबानी के साथ पढ़ते थे. स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई के मशहूर सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया.

इसके बाद मुकेश अंबानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की.

पढ़ाई में और आगे बढ़ते हुए उन्होंने अमेरिका की मशहूर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए के लिए दाखिला लिया.

1980 में उन्होंने अपने पिता धीरूभाई अंबानी का रिलायंस के कारोबार में हाथ बंटाने के लिए यह एमबीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी.

शाहिद खान का जन्म 18 जुलाई 1950 को पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था.

महज 16 साल की उम्र में शाहिद खान पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और वहां यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय में दाखिला लिया.

पढ़ाई के साथ-साथ गुजारे के लिए उन्होंने बर्तन धोने की नौकरी भी की.

मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की.