Nag Panchami Special: छत्तीसगढ़ का दलहा पहाड़, जहां सूर्यकुंड के पानी से दूर होती हैं बीमारियां

आज 17 अगस्त 2026 को सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन संयोग के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय से 25 कि.मी. दूर अकलतरा के पास दलहा पहाड़ है.

यहां नागपंचमी के दिन हर साल मेले का आयोजन किया जाता है. इस पहाड़ में मुनि का आश्रम और सूर्यकुंड प्रसिद्ध है.

यहां जाने के लिए 4 किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है. पहाड़ के चारों ओर कोटगढ़, पचरी, पंडरिया और पोड़ी गांव हैं.

दलहा पहाड़ पर विशेष रूप से महाशिवरात्रि और आज नाग पंचमी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ होती है.

यहां मुनि का आश्रम और सूर्यकुंड विशेष प्रसिद्ध है. यहां के पंडित उमाशंकर गुरुद्वान के मुताबिक, ऐसी मान्यता है कि नागपंचमी के दिन कुंड का पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है.

लोगों को किसी भी प्रकार की बीमारी हो, यहां का पानी पीने से ठीक हो जाता है.

नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार