मां 11 साल पुरानी ड्रेस में नव्या नंदा ने लूटी महफिल, गोल्डन लुक ने खींचा सबका ध्यान

नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं

नव्या ने अपनी मां श्वेता बच्चन की करीब 11 साल पुरानी ड्रेस पहनकर मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन लेबल के 40 साल पूरे होने का जश्न में शिरकत की.

उनका पूरा लुक इतना ग्लैमरस और क्लासी था कि इवेंट में मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं

नव्या ने जिस ड्रेस को पहना, उसे उनकी मां श्वेता बच्चन ने साल 2015 में अबू जानी और संदीप खोसला के BMW इंडियन ब्राइडल फैशन वीक के दौरान पहना था

उस वक्त श्वेता इसी गोल्डन आउटफिट में एकदम अलग और ड्रामेटिक अंदाज में नजर आई थीं

करीब एक दशक बाद नव्या ने उसी ड्रेस को अपने तरीके से स्टाइल करके एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया

रेड साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं पर पड़ीं भारी