नीता अंबानी की नई डायमंड ज्वेलरी, बनारसी साड़ी संग किया ऐसा श्रृंगार कि हुए चर्चे

नीता अंबानी की लेटेस्ट बनारसी साड़ी वाली फोटोज सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं।

फॉरेस्ट ग्रीन कलर की बहुत ही खूबसूरत साड़ी को नीता जी ने उल्टा ओपन पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था

साड़ी से ज्यादा नीता जी का ये झालर, फूल और कटवर्क बूटी वाला डायमंड का ज्वेलरी सेट ट्रेंड में है

लंबी लटकन वाली डायमंड के बारीक काम वाली ईयररिंग्स से लेकर हार, अंगूठी का कोई मुकाबला नहीं है

वाइट और येलो डायमंड वाला जुड़ा स्टिक तो ईयररिंग्स, नेकलेस का बैक हुक तक चर्चा में है

इस नेकलेस की डोरी साइड पर भी डायमंड का हुक लगा हुआ है। जो इस सॉफ्ट वेवी हेयर बन के साथ गजब लग रहा है