इस देश में अब एक बूंद भी नहीं बचा डीजल-पेट्रोल, सरकार ने घोषित किया

क्यूबा गंभीर ईंधन संकट का सामना कर रहा है.

डीजल और फ्यूल ऑयल खत्म होने से Havana समेत कई इलाकों में 20 से 22 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है.

पहले से ही खाने-पीने की चीजों, दवाइयों और ईंधन की कमी से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं.

सरकार का कहना है कि देश का पावर ग्रिड फिलहाल घरेलू कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और रिन्यूएबल एनर्जी के सहारे चलाया जा रहा है.

क्यूबा ने पिछले दो सालों में करीब 1,300 मेगावाट सोलर पावर क्षमता का विस्तार किया है.

हालांकि, ईंधन की भारी कमी और बिजली ग्रिड की अस्थिरता की वजह से इसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है.

ग्रिड की खराब स्थिति के कारण बिजली उत्पादन और उसकी क्षमता दोनों प्रभावित हो रहे है.