अब आपकी जगह AI करेगा UPI पेमेंट, जानिये कैसे...

अगर आप हर बार UPI से पेमेंट करते समय पिन डालने या लेनदेन को खुद मंजूरी देने से परेशान हैं, तो आने वाले समय में यह काम AI कर सकता है.

भारत में UPI पेमेंट को पहले के मुकाबले और आसान बनाने के लिए ऐसे AI एजेंट्स पर काम हो रहा है, जो आपकी तरफ से खुद छोटे-मोटे पेमेंट कर सकेंगे.

आने वाले समय में AI एजेंट यूजर की तरफ से कुछ तय तरीके से डिजिटल पेमेंट खुद कर सकेंग.

इस नई व्यवस्था का खास मकसद यह है कि AI एजेंट यूजर की तरफ से तय नियमों के मुताबिक पेमेंट कर सकें

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि UPI पेमेंट में PIN और OTP की जरूरत हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.

इसके बजाय AI एजेंट की पहचान, यूजर की इजाजत, लेनदेन की सीमा और गालट पेमेंट की जानकारी जैसे मुद्दों के लिए सिस्टम तैयार किया जा रहा है.

पेमेंट को सुरक्षित रखने के लिए एजेंट की पहचान और ऑथराइजेशन जरूरी होगा.