October Horoscope: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, जानिये क्या कहती है आपकी राशि
अक्टूबर में वृषभ, मिथुन, कन्या और धनु राशि के लिए बचत के अच्छे संकेत हैं.
सिंह, कुंभ और मीन समेत कुछ राशियों का खर्च बढ़ सकता है. जानें अपनी राशि का हाल.
मेष राशिमेष राशि वालों के लिए अक्टूबर में कमाई के मौके बने रहेंगे, लेकिन बचत पर थोड़ा दबाव रह सकता है.
वृषभ राशिवृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है.खर्च जरूर होंगे, लेकिन सही बजट रखा तो पैसा हाथ में टिक सकता है.
मिथुन राशिमिथुन राशि के लिए गुरु का धन भाव में रहना महत्वपूर्ण है. आय के साथ बचत बढ़ाने का मौका मिल सकता है.
कर्क राशिकर्क राशि में गुरु और मंगल दोनों का प्रभाव रहेगा. कमाई के अवसर बनेंगे, लेकिन परिवार, घर और निजी जरूरतों पर खर्च भी तेजी से हो सकता है.
सिंह राशिसिंह राशि वालों को अक्टूबर में खर्च पर खास नजर रखनी होगी.कमाई बंद होने का संकेत नहीं है, लेकिन खर्च की रफ्तार ज्यादा रह सकती है.
कन्या राशिकन्या राशि अक्टूबर की बेहतर आर्थिक राशियों में रह सकती है. गुरु का लाभ स्थान में होना इनकम बढ़ाने, नया स्रोत बनाने या पुराने काम से फायदा मिलने का संकेत देता है.
तुला राशितुला राशि वालों के लिए अक्टूबर काम और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. नौकरी या बिजनेस से आय बनी रह सकती है.
वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर की शुरुआत आर्थिक रूप से बेहतर दिखाई देती है, लेकिन महीने का दूसरा हिस्सा खर्च बढ़ा सकता है.
धनु राशिधनु राशि के लिए अक्टूबर में आय के अच्छे मौके बन सकते हैं. लाभ भाव की सक्रियता नौकरी, बिजनेस, नेटवर्क या पुराने संपर्कों से फायदा दिला सकती है.
मकर राशिमकर राशि वालों के लिए पैसा काम और साझेदारी के रास्ते आ सकता है. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या डील मिल सकती है.
कुंभ राशिकुंभ राशि वालों को अक्टूबर में बजट को लेकर गंभीर रहना होगा. गुरु और मंगल का प्रभाव कर्ज, भुगतान और रोजमर्रा के खर्च वाले क्षेत्र पर रहेगा.
मीन राशिमीन राशि वालों के लिए अक्टूबर बचत के लिहाज से थोड़ा मुश्किल रह सकता है. राहु बारहवें भाव में होने से ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिनकी पहले योजना नहीं थी.
नवरात्रि की घटस्थापना में जौ मिट्टी के पात्र में ही क्यों बोते हैं ? जानें