गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की मूर्ति के पास भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें...
गणेश चतुर्थी का पर्व अधिक महत्वपूर्ण है.
हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है.
इस बार यह पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा
गणेश जी की मूर्ति के आसपास वर्जित चीजों को रखने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है
ऐसे में चलिए जानते है कि, विघ्नहर्ता के पास किन चीजों को रखने की भूल नहीं करनी चाहिए
तुलसी के पत्ते-
गणेश जी की मूर्ति के पास या उनके भोग में भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं रखने चाहिए
चमड़े की वस्तुएं-
भगवान गणेश की मूर्ति के पास पर्स, बेल्ट, जूते-चप्पल या चमड़े से बनी कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए
कूड़ेदान या कबाड़-
गणेश जी की पूजा के दौरान मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
नकारात्मक या हिंसक तस्वीरें-
गणेश जी की मूर्ति के पास किसी भी तरह की नकारात्मक या हिंसक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए