OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

वनप्लस ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन वनप्लस एन6एक्स (OnePlus N6x) लॉन्च कर दिया है.

यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स चिपसेट के साथ आया है.

कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में पेश किया है. यह स्मार्टफोन 4 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

OnePlus N6x: कीमत, सेल डेट और ऑफर वनप्लस एन6एक्स की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है.

इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में उपलब्ध होगा.इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक का नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा.  यह स्मार्टफोन 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अमेजन और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

फोन में 6.8 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 254 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है.

फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स ऑक्टा कोर चिपसेट पर चलता है.  इसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है.

August Calendar 2026: तीज-रक्षाबंधन से सूर्य-चंद्र ग्रहण तक, जानें पूरा कैलेंडर