Trees Paint : सड़क किनारे लगे पेड़ों के नीचे क्यों किया जाता है पेंट? जानिए

सड़क पर सफर करते समय आपने अक्सर देखा होगा कि कई पेड़ों के तने का निचला हिस्सा सफेद रंग से रंगा होता है.

 लोग इसे सिर्फ सजावट या सुंदरता बढ़ाने का तरीका समझते हैं, लेकिन इसके पीछे कई कारण छिपे हैं.

पेड़ों के तने पर लगाया जाने वाला सफेद रंग आमतौर पर चूने यानी लाइम या विशेष वॉटर-बेस्ड पेंट से तैयार किया जाता है.

सफेद रंग सूर्य की किरणों को वापस रिफ्लेक्ट कर देता है.

गर्मियों में तेज धूप के कारण पेड़ों का तना जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होता है, जिससे छाल के फटने या जलने का खतरा कम हो जाता है.

पेड़ों के तनों पर लगाया जाने वाला चूना या विशेष पेंट कीटों, दीमक, फंगस और कुछ बैक्टीरिया से बचाव में मदद करता है.

Bank Holiday: जानें 16 और 17 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?