Panchak 2026: सूर्य ग्रहण के साथ आज अग्नि पंचक शुरू, 5 दिनों तक बरतें सावधानी

17 फरवरी से अग्नि पंचक की शुरुआत हो गई है. पंचक के 5 दिन बेहद संवेदनशील माने जाते हैं.

फरवरी 2026 में पंचक की शुरुआत पर आज सूर्य ग्रहण और फाल्गुन अमावस्या का दिन रहेगा, जिससे पंचक की संवेदशीलता और अधिक बढ़ जाता है.

इसलिए पंचक की अवधि में कुछ कार्य बिल्कुल न करें.

पंचक की अवधि में दक्षिण दिशा की यात्रा को टाल देना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि, इस दिशा में यात्रा करने से दुर्घटना या भारी नुकसान की आशंका रहती है.

पंचक में घर बनवाने, छत डलवाने आदि जैसे काम भी नहीं कराने चाहिए. पंचक के दौरान किए इन कामों से कलह-क्लेश बढ़ता है.

अग्नि पंचक के समय मशीनरी से जुड़े कार्यों से भी बचना चाहिए. क्योंकि इस दौरान दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.

साथ ही कार्य- व्यापार से जुड़े बड़े निवेश भी पंचक की अवधि में नहीं करें.

Surya Grahan 2026: आज दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण?