Panchak 2026: जन्माष्टमी के लिए लकड़ी का झूला पंचक में खरीद सकते हैं?

जन्माष्टमी आने वाली है और घरों में लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है.

कोई कान्हा की नई पोशाक खरीद रहा है तो कोई मुकुट, बांसुरी और झूला.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पंचक के दौरान जन्माष्टमी के लिए लकड़ी का झूला खरीदा जा सकता है?

पंचांग के अनुसार मौजूदा पंचक 27 अगस्त 2026 की दोपहर से शुरू हुआ है और 1 सितंबर की तड़के समाप्त होगा.

वहीं जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी. इसलिए झूला खरीदने के लिए पंचक समाप्त होने के बाद भी पर्याप्त समय मिलेगा.

फिर भी अगर झूला पहले बुक कर दिया है या पंचक में उसकी डिलीवरी आ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है.

पंचक के दौरान लकड़ी, घास, उपले और दूसरी ज्वलनशील वस्तुओं का बड़ा भंडार जमा करने से बचने की सलाह दी जाती है.

घर की छत डलवाना, चारपाई बुनना या नया पलंग तैयार करवाना भी इस अवधि में उचित नहीं माना जाता.