Pawan Kalyan Upcoming Film: 24 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे पवन कल्याण

बॉलीवुड और साउथ फिल्म जगत दोनों ही इन दिनों एक नए खबर खूब चर्चा में हैं, जिसमें प्रभास की फौजी की को-स्टार इमानवी इस्माइल शामिल हैं.

एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि वो अपनी अगली फिल्म में पवन कल्याण के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं, जो उम्र में उनसे करीब 24 साल बड़े हैं.

पवन कल्याण, जिन्हें पावर स्टार के नाम से जाना जाता है, लंबे समय से सिनेमा जगत में अपने एक्टिंग और फैन फॉलोइंग के लिए मशहूर हैं.

उनके साथ इमानवी के रोमांटिक सीन की अफवाह ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है.

इमानवी इस्माइल, जो सोशल मीडिया पर अपनी डांस और एक्टिंग वीडियो के लिए पहचानी जाती हैं, फौजी के बाद यह उनकी दूसरी बड़ी तेलुगू फिल्म साबित होगी