Petrol Consumption: एक दिन में कितना पेट्रोल फूंक देते हैं भारत के लोग, जानें

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से दुनिया भर में ईंधन आपूर्ति पर काफी दबाव पड़ा है.

इसी बीच आइए जानते हैं कि भारत हर दिन कितना पेट्रोल इस्तेमाल करता है.

पेट्रोलियम प्लैनिंग एंड एनालिसिस सेल के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय हर दिन लगभग 130 मिलियन लीटर पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं.

सालाना आधार पर यह पूरे देश में लगभग 47.5 बिलियन लीटर पेट्रोल की खपत के बराबर है.

भारत में डीजल की खपत तो और भी ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक देश हर दिन लगभग 290 से 300 मिलियन लीटर डीजल इस्तेमाल करता है.

यह पेट्रोल की दैनिक खपत से दोगुने से भी ज्यादा है.

भारत अपने कच्चे तेल की जरूरत का लगभग 80% से 85% हिस्सा विदेशों से आयात करता है.

ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत को हर दिन लगभग 5 से 5.5 मिलियन बैरल कच्चे तेल की जरूरत होती है.

इस कच्चे तेल को फिर रिफाइन करके पेट्रोल, डीजल, विमानन ईंधन और दूसरे पेट्रोलियम उत्पाद बनाए जाते हैं.