7.8 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत में फिलीपींस, 3 देशों में सुनामी की चेतावनी

फिलीपींस में आज सुबह शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई

भूकंप से सारंगानी प्रांत में बिल्डिंग ढह गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. 

भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर आया. भूकंप ने साउथ फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र को हिट किया

भूकंप का केंद्र फिलीपींस के बुरियास से 24.7 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में मिला है

भूकंप की तीव्रता को देखते हुए फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया की एजेंसियों ने अगले कुछ घंटों के लिए सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी है

समुद्र में एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने और तटीय इलाकों में भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है

बीते दिन भारत, चीन और भूटान में भी तेज भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर कहीं 5.3 कहीं 5.5 तो कहीं 5.7 रही

दुनिया में 30 साल से कम उम्र के कितने अरबपति, जानें इनमें सबसे रईस कौन?