PPF या SIP: 15 साल तक हर महीने पैसे जमा करने पर कहां मिलेगा मोटा मुनाफा?
हर साल अपनी मेहनत की कमाई से पैसे बचाना, एक आम इंसान के लिए अहम फैसला होता है.
पीपीएफ देश की सबसे पुरानी, सुरक्षित बचत योजनाओं में से एक है.इसमें निवेश पर ब्याज दर पहले से तय होती है, जो फिलहाल 7.1 फीसदी है.
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं होता. इसके विपरीत, एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया जाता है. इसका सीधा जुड़ाव शेयर बाजार से होता है.
बाजार की चाल अच्छी रही, तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.एसआईपी में कोई फिक्स्ड गारंटी नहीं होती. असली तस्वीर बाजार के बर्ताव पर निर्भर करती है.
40 प्लस है एज…सुनीता आहूजा से लें फैशन के आइडिया, देखें उनके लुक्स