NEET एग्जाम के लिए तैयारी पूरी, सेंटरों के आस-पास रहेगा ‘लॉकडाउन’, जानें कैसे हैं इंतजाम?

NEET-UG पेपर लीक के बाद अब शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक बार फिर से 21 जून को री-नीट करवाने जा रही है.

इस बार NTA और शिक्षा मंत्रालय ने इस परीक्षा को लेकर एक कड़ा चक्रव्यूह रचा है.

नीट की परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पेपर सेट करने, उसकी मॉडरेशन करने और हिंदी-अंग्रेजी सहित

अन्य भाषाओं में अनुवाद करने वाले सभी एक्सपर्ट्स को एक गुप्त और बेहद सुरक्षित स्थान पर लॉकडाउन यानी स्टिक्ट आइसोलेशन में भेज दिया गया है.

यह कड़ा लॉकडाउन आगामी 21 जून को परीक्षा खत्म होने तक जारी रहेगा. इस दौरान पेपर सेटर और ट्रांसलेटर किसी से भी नहीं मिल सकेंगे.

इस बार सुरभा व्यवस्था को मल्टी टियर (कई स्तरों पर) बनाया गया है, जिसमें लॉकडाउन पहला चरण है,

गुप्त फैसिलिटी में रह रहे सभी विशेषज्ञों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और पर्सनल कम्युनिकेशन डिवाइस पूरी तरह जब्त या प्रतिबंधित कर दिए गए हैं.

परिसर में इंटरनेट के इस्तेमाल और बाहरी संपर्कों पर कड़ा नियंत्रण है. यहां तक कि स्मार्टवॉच ले जाने पर भी पाबंदी है.

परिसर के अंदर और बाहर जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी मॉनिटरिंग और डॉक्यूमेंटेशन की जा रही है. केवल बेहद जरूरी और अधिकृत अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति है.