Rajya Sabha Elections 2026: किसी राज्य में कितनी होती हैं राज्यसभा सीटें, कैसे होता है तय?

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग होने जा रही है.

आइए जानते हैं कि यह कैसे तय होता है कि किसी राज्य में कितनी राज्यसभा सीटें होती हैं.

हर राज्य को राज्यसभा में मिलने वाली सीटों की संख्या मुख्य रूप से उसकी आबादी पर ही निर्भर होती है.

राज्यसभा सीटों का बंटवारा भारतीय संविधान के चौथे शेड्यूल में बताया गया है.

इस शेड्यूल में लिस्ट है कि हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपर हाउस में कितने रिप्रेजेंटेटिव भेज सकता है.

इस बंटवारे के पीछे मुख्य प्रिंसिपल आबादी के आधार पर रिप्रेजेंटेशन है.

ज्यादा आबादी वाले राज्यों को ज्यादा सीट दी जाती हैं. ऐसा इसलिए ताकि उनके हितों को नेशनल लेवल पर उसी हिसाब से रिप्रेजेंट किया जा सके.

जैसे भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है. यहां पर राज्यसभा की 31 सीटें हैं.

वहीं गोवा और सिक्किम जैसे छोटे राज्यों में सिर्फ एक-एक सीट है.