Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व है. इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करती है.
यह शुभ पर्व हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.
रक्षाबंधन की तारीख को लेकर बहुत कन्फ्यूजन है. कोई 27 अगस्त तो कोई 28 अगस्त को रक्षाबंधन बता रहा है. आइए सही तारीख जानते हैं.
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से शुरू होगी.
इसका समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाना बताया गया है.
28 अगस्त को रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.
वहीं, आप दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 05 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त में भी भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं.
Styling Tips : शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार, भाई भी देखकर नजर उतारेगा
Learn more