‘रामायण’ में सबसे ज्यादा फीस ले रहे रणबीर कपूर, इस एक्टर ने नहीं ली फीस
'रामायण' इस वक्त बॉलीवुड की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म है.
4000 करोड़ के बजट में बनी ये मेगा बजट फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी.
पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटरों में दस्तक देगा.
आइए जानते हैं 'रामायण' के किस एक्टर को कितने रुपये मिले हैं.
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं.रणबीर दोनों पार्ट के लिए 75-75 करोड़ रुपये, यानी कुल 150 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं.
यश हर पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये ले रहे हैं, यानी दोनों फिल्मों के लिए उनकी कुल फीस 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
'रामायण' में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. उन्हें हर पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है.
टीवी के मशहूर एक्टर रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे. उन्होंने एक-एक पार्ट के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
सनी देओल इस मेगा बजट फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं. वो हर पार्ट के लिए 20 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं यानी दोनों पार्ट के लिए उनकी कुल फीस 40 करोड़ रुपये होगी.
'रामायण' में विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है.