IPL 2026 की विनर बनी RCB, जानें प्राइज मनी पर कितना लगेगा टैक्स?

आरसीबी ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब जीता.

आइए जानें कि इस टीम ने जितना पैसा जीता है, उस पर उसे कितने रुपये का टैक्स कटेगा.

रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी है.

इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरी टीम जश्न में डूबी है, वहीं चैंपियन टीम पर पैसों की जमकर बारिश भी हुई है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरसीबी को मिली इस भारी-भरकम प्राइज मनी का एक बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में सरकारी खजाने में जाएगा?

टूर्नामेंट की चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को प्राइज मनी के तौर पर कुल 20 करोड़ रुपये का बंपर नकद इनाम दिया गया.

सबसे पहले जीती गई रकम पर फ्लैट 30% का इनकम टैक्स लगाया जाता है.

इसके बाद इस टैक्स राशि पर अलग से 4% का हेल्थ और एजुकेशन सेस (Cess) जोड़ा जाता है.

इन दोनों को मिलाकर कुल टैक्स डिडक्शन पूरे 31.2% पर पहुंच जाता है.

इसी प्रतिशत के आधार पर आईपीएल की विजेता टीम की इनामी राशि में से टैक्स की कटौती की जाती है.

इस नियम के हिसाब से 20 करोड़ रुपये की कुल राशि पर 31.2% का टैक्स यानी पूरे 6.24 करोड़ रुपये सिर्फ टैक्स के रूप में कट जाएंगे.

इस भारी कटौती के बाद चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास वास्तविक राशि के रूप में केवल 13.76 करोड़ रुपये ही बचेंगे.