नॉर्मल पेट्रोल या पावर पेट्रोल, कौन बचाएगा ज्यादा पैसा, जानिये

पेट्रोल पंप पर अक्सर लोगों को Normal Petrol और Power Petrol के विकल्प दिखाई देते हैं.

कई लोग बिना ज्यादा सोचे सस्ता नॉर्मल पेट्रोल डलवा लेते हैं, जबकि कुछ लोग बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस के लिए महंगा पॉवर पेट्रोल चुनते हैं.

लेकिन क्या पॉवर पेट्रोल वाकई इतना फायदेमंद होता है या सिर्फ मार्केटिंग का हिस्सा है.

पॉवर पेट्रोल में आमतौर पर ज्यादा Octane Rating और कुछ एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जो इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

पॉवर पेट्रोल को हाई ऑक्टेन फ्यूल भी कहा जाता है. 

इसमें ऐसे एडिटिव्स मिलाए जाते हैं जो इंजन को साफ रखने और नॉकिंग कम करने में मदद कर सकते हैं.

खासकर टर्बो इंजन और हाई परफॉर्मेंस कारों में इसका फायदा ज्यादा देखा जाता है.

अगर बात पैसे बचाने की करें तो ज्यादातर सामान्य कार मालिकों के लिए नॉर्मल पेट्रोल ज्यादा किफायती विकल्प माना जाता है.

इसकी कीमत कम होती है और रोजमर्रा की ड्राइविंग में यह बेहतर काम करता है.

Vastu Tips: बेडरूम में बिस्तर के सामने आईना क्यों है अशुभ?