39 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में साड़ी और चक्रासन, इस योग टीचर ने सेट किए नए मैटरनिटी गोल्स
बेंगलुरु की एक योग शिक्षिका का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में वह 39 हफ्ते की गर्भावस्था के दौरान साड़ी पहनकर कठिन योगासन करती नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है कि गर्भावस्था के आखिरी चरण में इस तरह के योगासन करना सुरक्षित है या नहीं.
वीडियो में नजर आने वाली महिला का नाम शशि प्रभा द्विवेदी है, जो पेशे से योग प्रशिक्षक हैं.
बेंगलुरु की रहने वाली शशि प्रभा द्विवेदी कभी इकोनॉमिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर थीं.
वर्ष 2018 में वह पीएचडी की पढ़ाई कर रही थीं. इसी दौरान उनकी शादी हुई और वह अपने पति के साथ बेंगलुरु आ गईं.
नई जगह, घर की जिम्मेदारियां और पीएचडी का दबाव उनकी जिंदगी में तनाव बढ़ाने लगा.
ऐसे समय में उन्होंने खुद को मेंटल और फिजिकल रूप से बेहतर महसूस कराने के लिए योग का सहारा लिया.
अमेरिका के बाद दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा अरबपति?
Learn more