Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें कैलेंडर
इस साल सावन की शुरुआत 30 जुलाई (गुरुवार) से होगी. सावन के पहले दिन से ही महादेव की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाती है.
इस दिन भक्त स्नान कर शिवलिंग पर जल, दूध व बेलपत्र चढ़ाते हैं, जिससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं
पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब हलाहल विष निकला था, तब संसार की रक्षा के लिए महादेव ने उसे अपने कंठ में धारण कर लिया था.
इस विष के प्रभाव को शांत करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने शिव जी का जलाभिषेक किया था.
सावन के महीने में यह घटना हुई थी इसलिए इस पूरे मास में शिव पूजा का विशेष विधान है.
पहले दिन की शुरुआत इसी पवित्र भावना के साथ होती है.
सावन में आखिर क्यों हर घर में डाला जाता है झूला?
Learn more