Sawan Special: शिवलिंग के सामने 3 बार ताली बजाना सही या गलत? जानें नियम
भोलेनाथ ऐसे देव हैं जो सच्ची श्रद्धा से अर्पित एक लोटा जल और कुछ बेलपत्र से भी प्रसन्न हो जाते हैं
अक्सर देखा जाता है कि कुछ श्रद्धालु शिवलिंग के सामने खड़े होकर ताली बजाते हैं
पहला कारण यह माना जाता है कि ताली या घंटी की ध्वनि के माध्यम से भक्त अपनी उपस्थिति भगवान के समक्ष प्रकट करता है
दूसरा कारण यह है कि ध्वनि तरंगों के प्रभाव से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है
जिससे पूजा का माहौल अधिक पवित्र बनता है