4 या 5 सितंबर, कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही त‍िथ‍ि

भगवान कृष्‍ण का जन्‍म आधी रात को हुआ था.

ऐसे में लोगों को कन्‍फ्यूजन है क‍ि कृष्‍ण जन्‍मोत्‍सव 4 स‍ितंबर को मनाया जाएगा या 5 को चलिए जानते है डेट...

इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को मनाई जा रही है

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर को रात 2 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी और 5 सितंबर को रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी

यानी 4 सितंबर को अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगा। इसी वजह से जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाया जाएगा

इस बार 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र रात 11 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू हो जाएगा

जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आधी रात में मनाया जाता है, इस साल जन्माष्टमी का खास समय रात 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.